BJP ने महाराष्ट्र और हरियाणा में बिजली मुफ्त की तो उनके पक्ष में मांगूगा वोट: केजरीवाल

Edited By vasudha,Updated: 04 Aug, 2019 06:47 PM

kejriwal challenge to bjp about electricity

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा को महाराष्ट्र और हरियाणा में महीने में 200 यूनिट तक बिजली को निशुल्क करने की चुनौती दी...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा को महाराष्ट्र और हरियाणा में महीने में 200 यूनिट तक बिजली को निशुल्क करने की चुनौती दी। भाजपा शासित इन दोनों राज्यों में अगले कुछ महीनों में चुनाव होने हैं। केजरीवाल ने एक महीने में 200 यूनिट तक खपत करने वाले लोगों को निशुल्क बिजली देने का ऐलान किया था जिसे भाजपा ने चुनावी स्टंट बताया था।  
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा इन दोनों राज्यों में ‘आप' सरकार के फैसले को लागू करती है तो वह लोगों से भगवा दल को वोट देने के लिए कहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली में महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन को निशुल्क करेगी। केजरीवाल ने अपने आवास पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को बिजली की दरों पर ‘आप' सरकार की घोषणा पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने बुधवार को घोषणा की थी कि जो लोग महीने में 200 यूनिट तक बिजली की खपत करते हैं उन्हें बिजली के बिल का भुगतान नहीं करना होगा। 
PunjabKesari
केजरीवाल ने कहा कि जो लोग 201 से 400 यूनिट तक बिजली का उपयोग करते हैं उन्हें राज्य सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी। कुछ लोग कहते है कि यह केजरीवाल का चुनावी स्टंट है। मैं उनसे पूछता हूं कि महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव हैं, आप वहां पर यह स्टंट क्यों नहीं करते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों को समझ नहीं आ रहा है कि इस फैसले का स्वागत किया जाए या नहीं।
PunjabKesari

दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी समेत अन्य नेताओं और कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की घोषणा को एक ‘चुनावी स्टंट' बताया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच साल के बाद सरकारें लोगों के गुस्से का सामना करती हैं लेकिन यह पहली सरकार है जिसने लोगों का ज्यादा सम्मान, प्यार और विश्वास पाया है। यह इसलिए है क्योंकि इसने पिछले पांच साल में लोगों के लिए दिन रात काम किया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!