उफान पर यमुना: बेघर हुए लोगों से मिले CM केजरीवाल, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Edited By vasudha,Updated: 21 Aug, 2019 04:28 PM

kejriwal met flood victims

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और कहा कि अगर कोई कमी पड़ी तो सरकार राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी। यमुना नदी के निचले इलाकों के डूबने के बाद नदी के मैदानी हिस्से में रह रहे 15,000 से अधिक लोगों को...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और कहा कि अगर कोई कमी पड़ी तो सरकार राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी। यमुना नदी के निचले इलाकों के डूबने के बाद नदी के मैदानी हिस्से में रह रहे 15,000 से अधिक लोगों को विभिन्न सरकारी एजेंसियों द्वारा लगाए शिविरों में भेज दिया गया है। 

PunjabKesari

यमुना बुधवार को भी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। हालांकि, दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि जल का स्तर कई घंटों से 206.60 मीटर पर स्थिर है और इसके कम होने की संभावना है। केजरीवाल ने उस्मानपुर इलाके में लगाए शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि यमुना किनारे बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिला। ज्यादातर लोग अपने घरों में अपना सामान छोड़ आए है लेकिन अच्छी बात यह है कि जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने बताया कि शिविरों, भोजन, पानी और दवाओं का बंदोबस्त कर लिया गया है। अगर कोई कमी हो तो हमें बताएं, हम फौरन आवश्यक कार्रवाई करेंगे। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल समेत भाजपा के कई नेताओं ने भी प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उन्हें मदद दी। 

PunjabKesari

गोयल ने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान लोगों ने उस्मान खादर इलाके में शिविरों, शौचालयों और भोजन की अनुपलब्धता की शिकायत की। हालांकि, दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि राहत शिविरों में रह रहे लोग सरकार के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। गहलोत ने ट्वीट किया कि राहत शिविरों में रह रहे लोग दिल्ली सरकार की कोशिशों की सराहना कर रहे हैं। भोजन, पानी और अन्य आवश्यक राहत सामग्री मुहैया करायी जा रही है। राजस्व विभाग के अधिकारी अन्य विभागों के समन्वय से चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!