केजरीवाल की धरना पॉलिटिक्स फिर शुरू,पूर्ण राज्य की मांग के लिए करेंगे भूख हड़ताल

Edited By shukdev,Updated: 25 Feb, 2019 05:38 PM

kejriwal s dharan politics will resume hunger strike for full state demand

आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग पर समर्थन जुटाने को लेकर एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह जानकारी सोमवार को पार्टी संयोजक गोपाल राय ने दी। राय ने कहा कि वह दिल्ली कांग्रेस की...

नई दिल्ली: आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग पर समर्थन जुटाने को लेकर एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यह जानकारी सोमवार को पार्टी संयोजक गोपाल राय ने दी। राय ने कहा कि वह दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित और दिल्ली भाजपा के प्रमुख मनोज तिवारी को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर उनका रुख जानेंगे। भूख हड़ताल के केजरीवाल के निर्णय पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सवाल खड़े किए और कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले राजनीतिक फायदे के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

राय ने कहा,‘केजरीवाल की सरकार से कोई मांग नहीं है और पूर्ण राज्य की मांग के मुद्दे पर लोगों को संगठित करने के लिए वह अनशन कर रहे हैं। वह निर्णय करेंगे कि मुद्दे पर लोग कब एकजुट होंगे। तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल की भूख हड़ताल का स्थल अभी तक तय नहीं हुआ है। दिल्ली विधानसभा के बजट के दौरान केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की थी कि वह एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।

राय ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित अब भाजपा की भाषा बोल रही हैं जिन्होंने पहले दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग की थी। उन्होंने कहा,‘मैं शीला दीक्षित और मनोज तिवारी को पत्र लिखकर पूर्ण राज्य के मुद्दे पर उनका रुख जानूंगा, जिसका पहले उनके दलों ने समर्थन किया था।’

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!