कांग्रेस करेगी एसीबी में केजरीवाल की शिकायत: माकन

Edited By ,Updated: 31 Oct, 2015 07:55 PM

kejriwal said in acb congress complained ajay

दिल्ली कांग्रेस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों के भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे होने के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में शिकायत दर्ज करायेगी।

नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों के भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे होने के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में शिकायत दर्ज करायेगी।   

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने आज यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि श्री केजरीवाल के खिलाफ सोमवार को एसीबी में शिकायत दर्ज करायेगी। माकन ने कहा कि शिकायत में एसीबी से यह जांच करने का आग्रह किया जायेगा कि केजरीवाल मंत्रिमंडल के भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे दो मंत्रियों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट देने और उनका मंत्री के रूप में चयन करने में मुख्यमंत्री की क्या भूमिका है इसकी जांच की जानी चाहिए।   
 
गौरतलब है कि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान को केजरीवाल ने स्वयं ही एक बिल्डर से छह लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में मंत्रिमंडल से हटाया था। इसके अलावा पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र तोमर को फर्जी डिग्री मामले में मंत्रिमंडल छोडऩा पड़ा था। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!