संविधान के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे AAP कार्यकर्ता: केजरीवाल

Edited By vasudha,Updated: 26 Nov, 2019 05:36 PM

kejriwal says aap workers will not back down from giving life to constitution

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अवरोधकों के बावजूद दिल्ली सरकार संविधान के सिद्धांतों पर चल रही है। ‘संविधान 70'' अभियान के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अवरोधकों के बावजूद दिल्ली सरकार संविधान के सिद्धांतों पर चल रही है। ‘संविधान 70' अभियान के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया।

PunjabKesari

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार संविधान के सिद्धांतों पर चल रही हैं लेकिन कुछ अवरोधक भी हैं। इससे पहले उनहोंने ट्वीट करते हुए संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के एक ही दिन होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि आज संविधान दिवस है। 

 

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज ही आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस है। ये महज़ संयोग नहीं है। प्रकृति ने ‘‘आप'' के एक-एक कार्यकर्ता पर संविधान को बचाने और इसे अक्षरशः इस देश में लागू कराने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए जान भी देनी पड़े तो पीछे मत हटना। 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!