दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- AAP के 5 साल 'छलावा दिवस' के रूप में मनाएं 'केजरीवाल'

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 12:15 AM

kejriwal should celebrate 5 years of aap as a pseudo day

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल ने किन कारणों से फरवरी 2014 वाला जनलोकपाल बिल 2015 में दिल्ली विधानसभा में पास होने के लिए नही रखा। केजरीवाल जानते थे कि अगर उन्होंने 2014 वाला जनलोकपाल बिल वैसा का वैस पास कर दिया होता तो वे उनकी सरकार...

नई दिल्लीः कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के 5 साल पूरे होने पर निशाना साधा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इसे 'छलावा दिवस' बताते हुए कहा कि आप की घटती लोकप्रियता के बावजूद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अपनी पार्टी की स्थापना के पांच साल को 'क्रांति के पांच साल' कैसे मना सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पांच सालों को 'छलावा दिवस' के रूप में मनाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सत्ता में आने के बाद ना सिर्फ लोगों के साथ विश्वासघात किया है बल्कि लोगों से किए गए अपने वादों को भी तोड़ा है।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल ने किन कारणों से फरवरी 2014 वाला जनलोकपाल बिल 2015 में दिल्ली विधानसभा में पास होने के लिए नही रखा। केजरीवाल जानते थे कि अगर उन्होंने 2014 वाला जनलोकपाल बिल वैसा का वैस पास कर दिया होता तो वे उनकी सरकार मुसीबत में पड़ सकते थे।

आप पार्टी ने वायदा किया था कि वे बंगले, गाड़ियां, सुरक्षा नहीं लेंगे, भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होंगे, सरकार के फैसलों में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र और पारदर्शिता को स्थापित करेंगे लेकिन केजरीवाल सरकार ने सत्ता में आते ही बड़े प्रीप्लांड तरीके से सारे वादे तोड़ दिए।

माकन ने कहा कि केजरीवाल के चार मंत्रियों को भ्रष्टाचार के चलते अपना मंत्री पद गंवाना पड़ा लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि उनको आम आदमी पार्टी से बर्खास्त नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि स्वयं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी बंगले को अलॉट कराया और जिस बंगले में कांग्रेस की मुख्यमंत्री 10 साल रही उसे आप पार्टी की दिल्ली सरकार ने अपने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अलॉट करा दिया। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!