गठबंधन टूटने पर बोले केजरीवाल- कश्मीर को बर्बाद करने के बाद पीछे हटी BJP

Edited By vasudha,Updated: 19 Jun, 2018 05:24 PM

kejriwal statemnet on the bjp pdp alliance

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन तोडऩे के फैसले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने राज्य को बर्बाद कर दिया है...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन तोडऩे के फैसले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने राज्य को बर्बाद कर दिया है। भाजपा द्वारा अपने फैसले की घोषणा किए जाने के बाद केजरीवाल ने एक के बाद एक ट्वीट किए जिसमें उन्होंने नोटबंदी का भी जिक्र किया। 


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि बर्बाद करने के बाद भाजपा कश्मीर में गठबंधन से बाहर हो गयी। क्या उन्होंने हमसे यह नहीं कहा था कि नोटबंदी से कश्मीर में आतंकवाद की कमर टूट गयी तब क्या हुआ ? उल्लेखनीय है कि भाजपा ने पीडीपी के साथ जम्मू कश्मीर में करीब तीन साल तक गठबंधन सरकार में रहने के बाद सरकार से समर्थन वापसी की आज घोषणा कर दी। 


भाजपा नेता राम माधव ने आज प्रैस कॉन्फ्रैंस कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ राय के बाद ही गठबंध खत्म करने का फैसला लिया गया है। माधव ने महबूबा मुफ्ती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा का साथ नहीं दिया घाटी व लद्दाख में विकास में बाधा भी डाली। इतना ही नहीं मुफ्ती ने मंत्रियों को भी कामकाज नहीं करने दिया। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन को आगे चला पाना मुश्किल था इसलिए भाजपा महबूबा सरकार से बाहर हो गई है।
 

 

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!