दिल्ली: पूर्ण राज्य के मुद्दे पर केजरीवाल ने महिलाओं से मांगा समर्थन

Edited By vasudha,Updated: 06 Mar, 2019 12:03 PM

kejriwal supports women issue of delhi statehood

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार फिर उठ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर आगामी चुनाव में महिलाओं से उन्हें समर्थन देने की अपील की है...

नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राष्ट्रीय राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार फिर उठ गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर आगामी चुनाव में महिलाओं से उन्हें समर्थन देने की अपील की है। 

PunjabKesari
केजरीवाल ने एक ऑडियो संदेश में कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बन जाता है तो पुलिस का नियंत्रण निर्वाचित मुख्यमंत्री के हाथों में होगा और तब सुरक्षा कर्मियों को उनकी बात सुननी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा ने कहा था कि वे दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे लेकिन उन्होंने लोगों से किया अपना वादा पूरा नहीं निभाया।  

PunjabKesari
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा क्यों जरुरी?

  • दिल्ली एनसीआर की जनसंख्या लगभग 2 करोड़ है। जनसंख्या के हिसाब से यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है.
  • दिल्ली की अर्थव्यवस्था भी काफी बड़ी है।
  • क्राइम भी एक बड़ा मुद्दा है।
  • दिल्ली में कई एजेंसिया काम करती है जिनमें तालमेल की कमी होती है.
  • आय का एक बड़ा हिस्सा केंद्र के पास जाता है जो कि पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने पर दिल्ली सरकार को मिल जाएगा।
     

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!