Edited By Punjab Kesari,Updated: 04 Jan, 2018 07:07 PM
अकसर सुर्खियों में रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ''आप'' नेता कुमार विश्वाश पर ''विश्वाश'' न करना सीएम को काफी भारी पड़ गया। वह अब अपनों के ही निशाने पर आ गए है। सोशल मीडिया पर भी लोग केजरीवाल पर जमकर...
नेशनल डेस्क: अकसर सुर्खियों में रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। 'आप' नेता कुमार विश्वाश पर 'विश्वाश' न करना सीएम को काफी भारी पड़ गया। वह अब अपनों के ही निशाने पर आ गए है। सोशल मीडिया पर भी लोग केजरीवाल पर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।
दरअसल आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वाश का पत्त काटते हुए राज्यसभा के लिए अपने 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया। आप की तरफ से संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता राज्यसभा जाएंगे। आप के इस फैसले के बाद राजनीति तूफान आ गया। जहां इस फैसले के बाद विश्वाश का दर्द छलका वहीं लोगों ने भी सीएम को सोशल मीडिया पर जमकर घेरा। इन दिनों ट्विटर पर भी #बिकाऊ_kejriwal ट्रेंड कर रहा है। पढ़िए लोगों के मजेदार ट्वीट्स:-