Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Jun, 2018 12:44 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमेरिका में तीन महीने तक इलाज करा कर देश लौटने पर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर का आज स्वागत किया। पार्रिकर गुरुवार को गोवा लौटे और शुक्रवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से कामकाज संभाल लिया।
पणजी: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अमेरिका में तीन महीने तक इलाज करा कर देश लौटने पर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर का आज स्वागत किया। पार्रिकर गुरुवार को गोवा लौटे और शुक्रवार को उन्होंने आधिकारिक रूप से कामकाज संभाल लिया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मनोहर पार्रिकर सर वापसी पर स्वागत। ईश्वर आपको लंबा एवं स्वस्थ जीवन दे।’’
पार्रिकर (62) अग्नाशय संबंधी बीमारी का इलाज कराने के लिए 7 मार्च को अमेरिका गए थे। गोवा जाने से पहले उन्होंने अपनी गैर मौजूदगी में शासन और अन्य मुद्दों पर राज्य प्रशासन का मार्गदर्शन करने के लिए मंत्रिमंडल की एक सलाहकार समिति का गठन किया था।