केरल भाजपा अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

Edited By shukdev,Updated: 03 Nov, 2018 09:04 PM

kerala bjp president threatens to kill him

भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष पी एस श्रीधरन पिल्लई को जान से मारने की धमकी मिली है। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि जान से मारने की धमकी एक खत में दी गई है। यह खत महाराष्ट्र से स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा गया था।...

तिरूवनंतपुरम: भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष पी एस श्रीधरन पिल्लई को जान से मारने की धमकी मिली है। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि जान से मारने की धमकी एक खत में दी गई है। यह खत महाराष्ट्र से स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा गया था। इस खत पर 29 अक्टूबर की तारीख पड़ी है और इसे यहां भाजपा मुख्यालय में भेजा गया था। इस खत पर मोहन के नायर का नाम है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, उसने कहा है कि वह एक नवंबर को केरल पहुंचेगा और कसारगोड से च्सबरीमाला संरक्षण रथयात्रा के दौरान पिल्लई से मिलेगा। भाजपा नेता के सुरेंद्रन ने कहा कि डीजीपी लोकनाथ बेहरा को इस धमकी के बारे में जानकारी दे दी गई है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक मंदिर की परंपराओं और रीति-रिवाजों को बचाने के लिए 8-13 नवंबर के बीच पिल्लई और भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के नेतृत्व में रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!