केरल: शादी समारोह में शामिल होने जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
Edited By rajesh kumar,Updated: 03 Jan, 2021 05:43 PM
कासरगोड के पास रविवार सुबह एक बस पहाड़ी पर चढने के दौरान खाली मकान के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए है।
नेशनल डेस्क: कासरगोड के पास रविवार सुबह एक बस पहाड़ी पर चढने के दौरान खाली मकान के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार छह लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए है। बस में सवार यात्री शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यात्री कर्नाटक के निवासी हैं और वे पनाथूर इलुकोची की ओर जा रहे थे।
हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, चालक एक पहाड़ी पर चढ़ते समय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन एक खाली मकान पर जा गिरा। बस में 70 से अधिक लोग थे, जिनमें से 44 लोगों का इलाज किया जा रहा है। 33 लोगों का कान्हांगड जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से 5 की मौत पुतंकल तालुक अस्पताल में हुई जबकि 1 की कान्हांगड जिला अस्पताल में हो गई। कासरगोड जिला कलेक्टर ने इसकी जानकारी दी।
Related Story
Lava ने भारत में लॉन्च की नई Prowatch स्मार्टवॉच सीरीज, कीमत सहित जानें पूरी डिटेल
Lok Sabha Election 2024: जामयांग सेरिंग नामग्याल का लद्दाख से कटा टिकट, ताशी ग्यालसन को बनाया...
529 करोड़ के लग्ज़री होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, देखिए तस्वीरें
राजौरी में मोहम्मद रजाक के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग, हर आंख हुई नम
Jio Recharge: Jio ने लाॅन्च किया सबसे सस्ता रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, सिर्फ इतनी है...
भारत में जल्द लॉन्च होगा Xiaomi का अपकमिंग फोन, मिल सकती हैं ये खूबियां
जहां रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक हिंसा हुई थी, उन सीटों पर चुनाव की अनुमति नहीं देंगे: कलकत्ता HC
'कांग्रेस' उम्मीदवार के खिलाफ आपत्तिजनक अभियान चलाना 'माकपा' नेता को पड़ा भारी, FIR हुई दर्ज
Lok Sabha Elections 2024... केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
आम आदमी पार्टी को पहली बार वोट देंगे सोनिया और राहुल, जानिए इस फैसले के पीछे का क्या है राज