‘ये मेरी ईद है’ कहकर दान कर दिया कपड़ों से भरा पूरा गोदाम

Edited By prachi upadhyay,Updated: 12 Aug, 2019 02:30 PM

kerala ernaakulam naushad donation floods clothes stock news humanity

आज पूरा देश धूमधाम से ईद मना रहा है। लेकिन, इस मौके पर हम आपको नौशाद की कहानी बताने जा रहे हैं। जिन्होने इंसानियत की मिसाल पेश की है। केरल के एर्नाकुलम में रहनेवाले नौशाद सड़क किनारे कपड़ों का दुकान चलाते हैं। और इस बार ईद के मौके पर उन्होने बाढ़...

एर्नाकुलम: आज पूरा देश धूमधाम से ईद मना रहा है। लेकिन, इस मौके पर हम आपको एक नौशाद की कहानी बताने जा रहे हैं। जिन्होने इंसानियत की मिसाल पेश की है। केरल के एर्नाकुलम में रहनेवाले नौशाद सड़क किनारे कपड़ों का दुकान चलाते हैं। और इस बार ईद के मौके पर उन्होने बाढ़ पीड़ितों के लिए अपना कपड़ों से भरा पूरा गोदाम दान में दे दिया।

PunjabKesari

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे मलयालम एक्टर राजेश शर्मा ने बताया, कि हम  बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समान इक्ट्ठा करने में जुटे थे। तभी नौशाद ने हमसे संपर्क किया। उसने कहा कि वो कुछ कपड़े बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए देना चाहते हैं। हमें नहीं पता था कि कितने कपड़े हैं और किस तरह के हैं। लेकिन जब हमारे वॉलंटियर्स कपड़े लेने उसके गोदाम पहुंचे, तो उसने अपना पूरा फ्रेश स्टॉक हमें दे दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, जब नौशाद अपना पूरा माल मदद के लिए दे रहे थे। तो कुछ लोगों ने उन्हे टोका और कहा कि इस हद तक जाने की जरूरत नहीं है। इस पर नौशाद ने कहा कि, ‘कल ईद है और ये मेरी ईद है। जब मैं मर जाऊंगा तो कुछ लेकर नहीं जाऊंगा, दूसरों की मदद होगी, ये ही मेरा फायदा है।’

PunjabKesari

आपको बता दें कि केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में बाढ़ से तबाही मची हुई है। इसी को लेकर केरल के मुस्लिम समुदाय के लोग सोमवार को ईद का कोई उत्सव नहीं मना रहे। वहीं कई मस्जिदों और समुदाय ने लोगों से अपील की है कि उत्सव मनाने की जगह वो अपने संसाधनों से बाढ़ पीड़ितों की मदद करें।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!