50 से अधिक महिलाओं का यौन शोषण, शादीशुदा महिलाओं को बनाता था निशाना

Edited By Anil dev,Updated: 01 Jun, 2019 03:57 PM

kerala ettumanur arieparambu pradeep kumar

केरल में 50 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 25 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक महिला की शिकायत पर शुक्रवार को एत्तूमनूर के पास अरीपारांबू से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह सोशल...

कोट्टायमः केरल में 50 से अधिक महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 25 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एक महिला की शिकायत पर शुक्रवार को एत्तूमनूर के पास अरीपारांबू से प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह सोशल मीडिया पर महिलाओं से दोस्ती करता था और उनकी मॉर्फ की गयीं अश्लील तस्वीरों से उन्हें ब्लैकमेल करता था। 

शादीशुदा महिलाओं को बनाता था निशाना
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुमार सोशल मीडिया पर महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर उनके फोन नंबर हासिल कर लेता था। इन महिलाओं में अधिकतर गृहिणियां होती थीं। उनसे दोस्ती गांठकर वह उनकी पारिवारिक समस्याओं को समझता था और किसी महिला के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर उन महिलाओं के पतियों से संपर्क साधता था जिन्हें वह ब्लैकमेल करना चाहता था। 

क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, कुमार फर्जी खातों से महिलाओं के पतियों से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट उनकी पत्नियों को भेजकर उनके जीवनसाथी के अवैध संबंध होने का दावा करता था। इसके बाद वह प्रयास करता था कि महिलाएं अपने जीवनसाथी से दूरी बनाकर उसके करीब आ जाएं। इसके बाद वह महिलाओं से वीडियो चैट करता था और उनकी मॉर्फ की गयी तस्वीरों को दिखाकर ब्लैकमेल कर उनका यौन शोषण करता था। पुलिस ने बताया कि कुमार की गिरफ्तारी के बाद उसके लैपटॉप से ऐसी कई तस्वीरें मिली हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!