दुबई में भारतीय केंद्र रोज़ाना 2,500 लोगों को करा रहा इफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 18 May, 2019 04:06 PM

kerala muslim body serves iftar to 2 500 people every day in dubai

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में  भारतीयों का केरल मुस्लिम केंद्र  2500 से ज्यादा लोगों को रोजाना इफ्तार करा रहा है। ‘गल्फ न्यूज''  के अनुसार इतने लोगों को इफ्तार करने के लिए ...

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में  भारतीयों का केरल मुस्लिम केंद्र  2500 से ज्यादा लोगों को रोजाना इफ्तार करा रहा है। ‘गल्फ न्यूज'  के अनुसार इतने लोगों को इफ्तार करने के लिए व्यवस्था बनाने और इफ्तारी का ठीक से वितरण करने के लिए 210 स्वयंसेवकों के समूह को सात दलों में विभाजित किया गया है।

केरल मुस्लिम सांस्कृतिक केंद्र के अध्यक्ष इब्राहीम इलेत्तिल ने बताया, ‘‘अधिकतर स्वयंसेवक ड्राइवर, एसी का रखरखाव करने वाले कर्मचारी, कार्यालय सहायक और अन्य नियमित नौकरी करने वाले कर्मी हैं। इन स्वयंसेवकों में कारोबारी और पेशेवर कर्मी भी हैं।'' उन्होंने बताया कि जब 2012 में हमने सामुदायिक इफ्तार शुरू किया था तो हम सिर्फ 1500 लोगों को इफ्तार कराते थे। बाद में इफ्तार के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई।

औसतन हम 2550 लोगों को इफ्तार कराते हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग व्यक्ति भी हमारी टीमों का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि रमज़ान के महीने में दुनियाभर के मुसलमान रोज़ा रखते हैं और सूरज डूबने पर रोज़ा (व्रत) खोलते हैं। इसे इफ्तार कहते हैं। इफ्तार के भोजन को इफ्तारी कहते हैं।  










 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!