Edited By ,Updated: 26 Nov, 2015 12:27 PM
केरल के एनआरआई उद्योगपति रवि पल्लई की बेटी की शादी आजकल सुर्खियों मेें छाई हुई है। इस शादी में 55 करोड़ा रूपए खर्च किये जाएंगेे।
तिरूवंतपुरम: केरल के एनआरआई उद्योगपति रवि पल्लई की बेटी की शादी आजकल सुर्खियों मेें छाई हुई है। इस शादी में 55 करोड़ा रूपए खर्च किये जाएंगेे। इसमें कई देशों के राजपरिवार शिरकत करेंगे। साथ ही साथ यहां तमाम कंपनियों के सीईओ का जमावड़ा भी लगेगा। इस शाही शादी की तैयारियों में 55 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए गए हैं।
पिल्लई केरल के शीर्ष उद्योगपति हैं। उनका उद्योग समूह करीब 14 हजार करोड़ रुपये का है। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें बड़े पैमाने पर धन खर्च होने की संभावना है। हालांकि पिल्लई ने शादी के बारे में किसी को ज्यादा कुछ न कहने की करीबियोंं को सख्ती से हिदायत दी है।