केरल: विपक्ष के नेता के 'कैंटोनमेंट हाउस' में लगी आग, दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

Edited By Updated: 18 Oct, 2026 08:44 AM

kerala the leader of the opposition cantonment house

केरल के विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन के आधिकारिक आवास‘कैंटोनमेंट हाउस'के पीछे बने एक किचन शेड में शनिवार रात आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

तिरुवनंतपुरमः केरल के विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन के आधिकारिक आवास‘कैंटोनमेंट हाउस'के पीछे बने एक किचन शेड में शनिवार रात आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

सूत्रों के मुताबिक आग रात करीब 10 बजे उस शेड में लगी, जिसका इस्तेमाल वहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए खाना बनाने के लिए किया जाता था। अग्निशमन विभाग की तीन गाड़यिां मौके पर पहुंचीं और आग को परिसर के बाकी हिस्सों में फैलने से पहले ही काबू में कर लिया।

मुख्य इमारत में उस समय कोई नहीं था, क्योंकि वहां मरम्मत का काम चल रहा था। घटना के बाद मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ ने मौके का दौरा किया। पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने घटना की जांच की, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग किस वजह से लगी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!