कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे...शशि थरूर और त्रिपाठी, जानें कौन मारेगा बाजी?

Edited By rajesh kumar,Updated: 30 Sep, 2022 04:16 PM

kharge election post of congress president shashi tharoor and tripathi

कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और के. एन. त्रिपाठी आगे आये हैं जिसके लिए शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। तीनों ही नेताओं ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर और के. एन. त्रिपाठी आगे आये हैं जिसके लिए शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। तीनों ही नेताओं ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं और कर्नाटक से ताल्लुक रखने वाले वरिष्ठ नेता खड़गे स्पष्ट रूप से पसंदीदा उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। खड़गे (80) ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ नामांकन पत्रों के अनेक सेट जमा किये। उनके प्रस्तावकों में आनंद शर्मा, पृथ्वीराज चव्हाण, मनीष तिवारी और भूपेंद्र हुड्डा जैसे नेता शामिल रहे जो पार्टी में बदलाव की मांग उठाने वाले नेताओं के समूह जी-23 में शामिल हैं।

अध्यक्ष पद की दौड़ में खड़गे पसंदीदा उम्मीदवार
थरूर स्वयं जी-23 में शामिल रहे हैं। उन्होंने नामांकन पत्रों के पांच सेट दाखिल किये, वहीं झारखंड के पूर्व मंत्री त्रिपाठी ने कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये। कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में खड़गे पसंदीदा उम्मीदवार माने जा रहे हैं और यहां एआईसीसी मुख्यालय में उनके नामांकन पत्र दाखिल करते समय पार्टी के अनेक नेता साथ थे।

थरूर ने प्रतिद्वंद्वी खड़गे को पार्टी का ‘भीष्म पितामह’ करार दिया
खड़गे ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं हमेशा वंचितों के हक की लड़ाई लड़ता रहा हूं और मैं कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए और अधिक संघर्ष को तैयार हूं जिसके साथ मैं बचपन से जुड़ा हूं।’’ थरूर (66) ने चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी खड़गे को पार्टी का ‘भीष्म पितामह’ करार दिया। उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा, ‘‘भारत की एकमात्र ऐसी पार्टी की सेवा करना सम्मान की बात है जो अपने नेता का चुनाव खुली लोकतांत्रिक प्रक्रिया से करती है।’’

हम दुश्मन या प्रतिद्वंद्वी नहीं, यह मैत्री मुकाबला
तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मैत्री मुकाबला होने जा रहा है। हम दुश्मन या प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं। उनके (खड़गे के) प्रति किसी तरह का असम्मान नहीं बरता जाएगा लेकिन मैं अपने विचारों को प्रस्तुत करुंगा।’’ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इसमें 9,100 प्रतिनिधियों को मताधिकार प्राप्त है। चुनाव के लिए आज जब उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए तब कांग्रेस मुख्यालय में गांधी परिवार से कोई भी मौजूद नहीं था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!