दक्षिणी पश्चिमी मानसून ने उत्तर भारत में दी दस्तक

Edited By Pardeep,Updated: 06 Jul, 2019 02:15 AM

knock in north western monsoon north india

दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून ने छह दिन विंलब से ही सही लेकिन अब दस्तक दे...

नई दिल्लीः दक्षिण पश्चिम मानसून आगे बढ़ते हुए देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शुक्रवार को पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी समेत देश के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून ने छह दिन विंलब से ही सही लेकिन अब दस्तक दे दी है। शुक्रवार शाम तक शहर में 25 मिमी बारिश दर्ज की गई।
PunjabKesari
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग ने सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर मानसून के दस्तक देने की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि यह मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी हरियाणा और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र तक फैला है। शहर के लिए आधिकारिक रूप से मौसम संबंधी आंकड़ों की गणना करने वाली सफदरजंग वेधशाला के अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजकर 30 मिनट तक 25 मिमी बारिश दर्ज हुई और आर्द्रता स्तर 100 फीसदी तक चला गया।
PunjabKesari
मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर मानसून से पहले वाली बारिश हुई। चंडीगढ़ में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। हरियाणा और पंजाब सहित संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का तापमान पांच डिग्री सेल्यिस तक नीचे चला गया। हालांकि बारिश के बावजूद दोनों राज्यों में काफी उमसभरा मौसम रहा।मौसम विभाग ने उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान और पंजाब के दूरदराज इलाकों में तेज हवा, बिजली चमकने के साथ बारिश हो सकती है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!