जानिए कौन हैं स्नेहा दुबे, जिन्होंने UN में पाकिस्तान और इमरान खान को दिया​​​​​​​ मुंहतोड़ जवाब

Edited By Anu Malhotra,Updated: 25 Sep, 2021 11:51 AM

know about the india first secretary sneha dubey

यूएन जनरल असेंबली के मंच से भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने राइट टू रिप्लाई  के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि संयुक्त राष्ट्र मंच का पाकिस्तान ने हमेशा गलत इस्तमाल किया है।

 न्यूयॉर्क- यूएन जनरल असेंबली के मंच से भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने राइट टू रिप्लाई  के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि संयुक्त राष्ट्र मंच का पाकिस्तान ने हमेशा गलत इस्तमाल किया है। ओसामा बिन लादेन का नाम लेकर भारत ने दुनिया के सामने पाकिस्तान की पोल खोल दी है कि कैसे आतंक का आका आतंकवाद का समर्थन करता रहा है। बता दें कि आज सुबह (भारतीय समयानुसार) इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को वर्चुअली संबोधित किया और कश्मीर का जिक्र कर कहा कि पाक शांति चाहता है और कश्मीर विवाद के समधाना से ही दक्षिण एशिया में शांति स्थापित होगी। 
 

पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार किए
राइट टू रिप्लाई के तहत भारत की तरफ से इमरान खान के भाषण पर जवाब देते हुए भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी स्नेहा दुबे ने कहा कि अफसोस की बात है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने मेरे देश के खिलाफ झूठे और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदान किए गए मंचों का दुरुपयोग किया है। वह दुनिया का ध्यान अपने देश की उस स्थिति से हटाने की कोशिश कर रहे हैं जहां आतंकवादी फ्री पास का आनंद लेते हैं। इस बीच आईए जानते हैं पाकिस्तान को भारत की तरफ से  करारा जवाब देने वाली स्नेहा दुबे के बारे में- 
 

कौन हैं भारत की बेटी स्नेहा दुबे?
पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान के झूठ को बेनाकाब करने वाली स्नेहा 2012 बैच की आईएफएस अफसर हैं। उन्होंने पहले प्रयास में ही UPSC में सफलता पाई थी। आईएफएस बनने के बाद उन्हें विदेश मंत्रालय में नियुक्त मिली। 2014 में भारतीय दूतावास मैड्रिड में भेजा गया। वर्तमान में वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव हैं। स्नेहा ने जेएनयू से पढ़ाई की है।  उन्होंने यहां से एमए और एफफिल किया है। उनकी शुरुआती शिक्षा गोवा में और फिर पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से ग्रेजुएट किया। उनकी फैमिली में वह पहली सिविल सेवा अफसर हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!