जानिए कारगिल युद्ध से क्या है माधुरी दीक्षित का कनेक्शन, पाक की डिमांड का भारत ने ऐसे दिया था जवाब

Edited By Seema Sharma,Updated: 25 Jul, 2019 11:19 AM

know what is the kargil war the connection of madhuri dixit

मई साल 1999 में पहले हफ्ते में शुरू हुआ कारगिल युद्ध 26 जुलाई को खत्म हुआ था। इस युद्ध में भाकतीय सेना ने पाकिस्तान पर फतह हासिल की थी। तभी से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

नई दिल्लीः मई साल 1999 में पहले हफ्ते में शुरू हुआ कारगिल युद्ध 26 जुलाई को खत्म हुआ था। इस युद्ध में भाकतीय सेना ने पाकिस्तान पर फतह हासिल की थी। तभी से 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इस युद्ध में देश के कई जवान शहीद हुए, लेकिन हमारे जाबांज जवानों ने पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। इस युद्ध के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित से जुड़ा एक वाकया भी है जिसकी आज भी चर्चा होती है। दरअसल पाकिस्तान ने जब भारत के कई ठिकानों पर कब्जा कर लिया था तो उनको खदेड़ने के लिए भारतीय जवान मस्को वैली पर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान भारतीय जवानों में काफी उत्साह और जोश था।
PunjabKesari
भारतीय सैनिक पाकिस्तानी बंकर के पास पहुंच गए थे। दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने थीं कि तभी पाकिस्तान की ओर से एक आवाज आई। किसी पाकिस्तानी सैनिक ने कहा कि हमें माधुरी दीक्षित दे दो, हम चले जाएंगे। पाकिस्तान की इस डिमांड का भारतीय सेना ने जवाब बड़ी ही बढ़िया ढंग से दिया था। उस समय मोर्चा बटालियन के कैप्टन विक्रम बत्रा संभाल रहे थे। विक्रम बत्रा ने पाकिस्तानी सैनिकों पर जवाबी फायर किया और फायरिंग करते हुए कहा- 'विद लव फ्रॉम माधुरी।' कैप्टन बत्रा का यह जवाब आज भी सैनिक याद करते हैं। विक्रम बत्रा ऐसे भारतीय जवान थे, जिनकी बहादुरी की तारीफ पाकिस्तान की सेना भी करती थी।
PunjabKesari
पाकिस्तान ने उनको 'शेर शाह' कोडनेम दिया था। जब भी पाकिस्तानी सैनिक विक्रम बत्रा के बारे में बात करते थे वे उनको 'शेर शाह' नाम से ही संबोधित करते थे। विक्रम बत्रा 1999 के कारगिल युद्ध के हीरो थे और उन्होंने ही पॉइंट 5140 को पाकिस्तानी कब्जे से मुक्त करवाया था। अपने साथी जवान की जान बचाने के लिए उन्होंने खुद का बलिदान दे दिया था। उन्होंने अपने साथ जवान के कहा था कि घर पर तुम्हारे बीवी-बच्चे हैं पर मेरा कोई इंतजार नहीं कर रहा और उन्होंने घायल जवान को यह कहते हुए बंकर से पीछे हटा दिया था।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!