लव अग्रवाल हैं कौन जो हर दिन कोरोना पर देश को दे रहे अपडेट, जानिए

Edited By Seema Sharma,Updated: 02 Apr, 2020 02:42 PM

know who is ias love agarwal who is giving updates on corona every day

देश में कोरोना संकट के बीच इन दिनों स्वास्थ्य मंत्रालय देशवासियों को हर अपडेट दे रहा रहा है। मोदी सरकार की तरफ से रोज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है जिसमें देश में कोरोना की मौजूदा  स्थिति को लेकर हर जानकारी दी जाती है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस स्वास्थ्य...

Love Aggarwal In Hindi : देश में कोरोना संकट के बीच इन दिनों स्वास्थ्य मंत्रालय (MInistry Of Health) देशवासियों को हर अपडेट दे रहा रहा है। मोदी सरकार की तरफ से रोज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है जिसमें देश में कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर हर जानकारी दी जाती है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आईएएस अफसर लव अग्रवाल (Love Agarwal) करते हैं। लव अग्रवाल स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव हैं। वे ही इन दिनों शाम 4 बजे नेशनल मीडिया सेंटर पर प्रेस कान्फ्रेंस कर देश को कोरोना का ताजा अपडेट बताते हैं कि आद दिन में कितने नए केस सामने आए, कितनी मौतें हुईं और किस राज्य में आज ज्यादा मामले बढ़े।

लव अग्रवाल स्वास्थ्य क्षेत्र में हैं काफी एक्टिव


उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले 46 साल के लव अग्रवाल आंध्र प्रदेश काडर के आईएएस अफसर हैं। आंध्र प्रदेश में ही उन्होंने अपनी स्टडी की और इन दिनों वे स्वास्थ्य मंत्रालय में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ काम कर चुके अधिकारी बताते हैं कि टेक्नोलॉजी की मदद से स्वास्थ्य सिस्टम को सुधारने में लव अग्रवाल की काफी रूचि है। लव अग्रवाल की पहचान इनोवेटिव आईएएस अफसर की रही है। आईआईटी-दिल्ली से 1993 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद लव ने सिविल सर्विसेज परीक्षा पास की और 1996 में उन्हें आंध्र प्रदेश काडर मिला। आंध्र प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के वह निदेशक भी रहे और वह आंध्र प्रदेश में ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त भी रहे। 

 

लव अग्रवाल के जिम्मे स्वास्थ्य मंत्रालय की कई जिम्मेदारियां

साल 2016 को लव अग्रवाल ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने का मन बनाया और उन्होंने प्रतिनियुक्ति मांग ली। उनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा था इसलिए  मोदी सरकार ने उन्हें 28 अगस्त, 2016 को स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव (जेएस) बनाया। इस पद पर उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए हुई है। यानी वह 2021 तक इस पद की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। लव अग्रवाल के जिम्मे स्वास्थ्य मंत्रालय में ग्लोबल हेल्थ, मेंटल हेल्थ, टेक्नोलॉजी, पब्लिक पॉलिसी की जिम्मेदारी है। वे हमेशा लीक से हटकर काम करने में रूचि रखते हैं। मोदी सरकार उन्हें कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष रखने का मौका दे चुकी है। वे विश्व स्वास्थ्य की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कई मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस साल जनवरी में जी20 देशों के हेल्थ वर्किंग ग्रुप के सम्मेलन में मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना का प्रजेंटेशन भी लव अग्रवाल ने ही दिया था। लव जी20 देशों के लिए डिजिटल हेल्थ टास्क फोर्स बनाने की भी वकालत कर चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!