Edited By Pardeep,Updated: 06 Feb, 2020 12:46 AM
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल सेक्युलर (जद-एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अनैतिक तरीके से सत्ता में आई है। कुमारस्वामी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया कि जब मंत्रिमंडल...
नेलामंगालाः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल सेक्युलर (जद-एस) के नेता एच डी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अनैतिक तरीके से सत्ता में आई है।
कुमारस्वामी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में यह आरोप लगाया कि जब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो सरकार गंभीर संकट का सामना कर रही थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य के विकास को चार वर्ष पीछे कर दिया है।
मंत्रिमंडल विस्तार में समय बर्बाद करने के अलावा कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के गठन के बारे में कोई चर्चा करने से इंकार कर दिया लेकिन उचित प्रशासन के बिना जनता को हो रही परेशानी के प्रति चिंता व्यक्त की।