ऑफ द रिकॉर्डः कुशवाहा की मांग, भाजपा और शरद लुभाने में जुटे

Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Dec, 2018 03:14 PM

kushwaha demand bjp and sharad yadav trying to entice

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख और केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा लगातार नखरे दिखा रहे हैं और भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। वह अधिक लोकसभा सीटों की मांग को लेकर बार-बार भाजपा को अल्टीमेटम दे रहे हैं।

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख और केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा लगातार नखरे दिखा रहे हैं और भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। वह अधिक लोकसभा सीटों की मांग को लेकर बार-बार भाजपा को अल्टीमेटम दे रहे हैं। भाजपा बिहार में राजनीतिक गतिशीलता के लिए कुशवाहा को राजग में रखना चाहती है। कुशवाहा को पहले ही बता दिया गया है कि उनको बिहार में लोकसभा चुनाव लडऩे के लिए 2 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी मगर वह दोनों तरफ से दबाव बनाए हुए हैं।

कुशवाहा 3 सीटों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें बिहार में 2 सीटें दी जाती हैं तो पार्टी को कुछ रियायत दी जाए। विधान परिषद की 1 सीट दी जाए और किसी संस्था का चेयरमैन का पद दिया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनको दरकिनार कर रहे हैं और वह दो से अधिक सीटें देने पर राजी नहीं। नीतीश चाहते हैं कि कुशवाहा राजग से बाहर हो जाएं ताकि जब भी समय आए तो वह भाजपा से अपनी मांगें मनवा लें। भाजपा इस तथ्य से पूरी तरह अवगत है मगर वह अभी समय चाहती है और कुशवाहा इसके लिए तैयार नहीं हैं। कुशवाहा ने हाल ही में शरद यादव से मुलाकात की जिन्होंने उन्हें कहा कि वह राजग से संबंध तोड़ लें और मोर्चे में शामिल हो जाएं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!