Edited By Monika Jamwal,Updated: 27 Mar, 2019 11:32 AM
ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दर्ज करवाने के बाद डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन लाल सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
कठुआ : ऊधमपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दर्ज करवाने के बाद डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन लाल सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लाल सिंह ने कहा कि जम्मू के डोगरे सभी इक्ट्ठे हैं। पहले तो उनके संगठन पर सवाल उठाए गए। यहां देश विरोधी ताकतें मजबूत हुई। उन्होंने कहा कि जम्मू सूबा कश्मीर के साथ नहीं रहता चाहता। लद्दाख और कश्मीर को यू.टी. देनी चाहिए और जम्मू को राज्य बना दिया जाना चाहिए। उन्होंने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी 370, 35ए, तमाम झूठी अफवाहों से सिर्फ वोट हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उन्होंने सोचा था कि वे पहाड़ों में जाकर लोगों की सुध लेंगे लेकिन हुआ कुछ नहीं। वे सिर्फ फोटो खिंचवाने का काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस मेें सौदेबाजी का काम होता रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार वही है जो डोगरों के हितों को लेकर और महाराजा हरि सिंह की जयंती को लेकर निकाली गई रैली में खुद वहां से गायब हो गए। यही नहीं जब इन्होंने इस्तीफा दिया तो पहले सुनिश्चित किया गया कि वे पेंशन के हकदार बने भी हैं के नहीं, पूरी जानकारी मिलने के बाद करीब डेढ माह के उपरांत ही इन्होंने इस्तीफा दिया था।