सरकार ने बदले कई राज्यों के राज्यपाल, लाल जी टंडन बिहार के नए राज्यपाल

Edited By Yaspal,Updated: 22 Aug, 2018 05:31 AM

lalji tandon becomes new governor of bihar

लखनऊ के पूर्व सांसद और बीजेपी नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें सतपाल मलिक की जगह राज्यपाल बनाया गया है। सतपाल मलिक को बिहार से जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है।

नेशनल डेस्कः बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को आतंकवाद प्रभावित जम्मू कश्मीर का आज राज्यपाल नियुक्त किया गया। इस नयी नियुक्ति से दस वर्षों तक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे एन एन वोहरा का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके साथ ही पांच दशक बाद इस महत्वपूर्ण पद पर किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नेता को राज्यपाल बनाया गया है।

PunjabKesari

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को आतंकवाद प्रभावित जम्मू कश्मीर का आज राज्यपाल नियुक्त किया गया। इस नयी नियुक्ति से दस वर्षों तक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे एन एन वोहरा का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके साथ ही पांच दशक बाद इस महत्वपूर्ण पद पर किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नेता को राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को आतंकवाद प्रभावित जम्मू कश्मीर का आज राज्यपाल नियुक्त किया गया। इस नयी नियुक्ति से दस वर्षों तक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे एन एन वोहरा का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके साथ ही पांच दशक बाद इस महत्वपूर्ण पद पर किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नेता को राज्यपाल बनाया गया है।

PunjabKesari

मलिक की नियुक्ति ऐसे समय हुयी है जब राज्य में राजनीतिक स्थितियां भी बदल रही है। चर्चा है कि महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी के कुछ असंतुष्ट विधायक भाजपा से हाथ मिला सकते हैं। मलिक की नियुक्ति के साथ पूर्व नौकरशाह वोहरा का राज्यपाल के तौर पर दस साल का कार्यकाल खत्म हो गया है। वोहरा ने 25 जून, 2008 को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल का पदभार ऐसे वक्त ग्रहण किया था जब प्रदेश में अमरनाथ आंदोलन चल रहा था। विभिन्न दलों से जुड़े रहे मलिक ने अपने छात्र दिनों में मेरठ विश्वविद्यालय में सोशलिस्ट नेता के तौर पर अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। बाद के दिनों में वह भाजपा के उपाध्यक्ष बने और पिछले साल बिहार के राज्यपाल नियुक्त किये गए।

PunjabKesari

अपने लंबे राजनीतिक करियर में मलिक भारतीय क्रांति दल, लोक दल, कांग्रेस और जनता दल और भाजपा में रहे। वर्ष 1974 में उत्तरप्रदेश के बागपत से चौधरी चरण सिंह के भारतीय क्रांति दल से वह विधायक बने। वह 1984 में कांग्रेस में शामिल हुए और पार्टी से राज्यसभा सदस्य बने लेकिन बोफोर्स घोटाले की पृष्ठभूमि में तीन साल बाद इस्तीफा दे दिया। वह 1988 में पाला बदलकर वीपी सिंह के नेतृत्व वाले जनता दल में शामिल हो गए और 1989 में पार्टी के टिकट पर अलीगढ़ से सांसद बने। वर्ष 2004 में मलिक भाजपा में शामिल हुए। चौधरी चरण सिंह के बेटे अजित सिंह से उन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

4 अक्तूबर 2017 को बिहार के राज्यपाल का पद संभालने के पहले वह भाजपा के किसान मोर्चा के प्रभारी थे। मलिक केंद्रीय संसदीय कार्य और पर्यटन राज्यमंत्री रह चुके हैं। वह केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। आगरा से भाजपा नेता बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल नियुक्त की गयी हैं। वहां पर दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त के के पॉल का कार्यकाल पूरा हो गया है। आर्य (73) बिहार में आठ बार विधायक रहे। वह 2010 में भाजपा-जदयू सरकार में मंत्री भी रहे है। उन्हें हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

4 अक्तूबर 2017 को बिहार के राज्यपाल का पद संभालने के पहले वह भाजपा के किसान मोर्चा के प्रभारी थे। मलिक केंद्रीय संसदीय कार्य और पर्यटन राज्यमंत्री रह चुके हैं। वह केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकारों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। आगरा से भाजपा नेता बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल नियुक्त की गयी हैं। वहां पर दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त के के पॉल का कार्यकाल पूरा हो गया है। आर्य (73) बिहार में आठ बार विधायक रहे। वह 2010 में भाजपा-जदयू सरकार में मंत्री भी रहे है। उन्हें हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के मुताबिक फेरबदल के तहत हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा भेज दिया गया है। वह तथागत राय की जगह लेंगे। राय अब मेघालय के राज्यपाल होंगे। मेघालय के राज्यपाल गंगाप्रसाद का स्थानांतरण सिक्किम कर दिया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!