रांची पहुंचे लालू को रिम्स में किया गया भर्ती, अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

Edited By Nitika,Updated: 01 May, 2018 10:56 AM

lalu prasad yadav reached ranchi

रांचीः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव राजधानी एक्सप्रेस से रांची पहुंच चुके हैं। लालू को कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेशन से सीधे रिम्स अस्पताल में लाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें रिम्स के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में...

रांचीः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव राजधानी एक्सप्रेस से रांची पहुंच चुके हैं। लालू को कड़ी सुरक्षा के बीच स्टेशन से सीधे रिम्स अस्पताल में लाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें रिम्स के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती करवाया गया। अस्पताल के बाहर लालू की सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था की गई है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन पर स्थानीय पुलिस बल के साथ आरपीएफ जवान तैनात है। प्रशासन ने रिम्स को छावनी में बदल दिया है। अस्पताल में उनसे मिलने के लिए भारी भीड़ पहुंचने की आशंका है। जिला प्रशासन ने रांची रेलवे स्टेशन और रिम्स में दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। रांची के एसएसपी को दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया गया है।

बता दें कि रांची लाते समय रास्ते में उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई तो कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर दो सदस्यीय डाक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल चेकअप किया। लालू प्रसाद यादव का शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिला। डॉक्टरों के मुताबिक शुगर लेवल लगभग 200 के आसपास था। वही उनका बीपी भी बढ़ा हुआ था। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!