Edited By Monika Jamwal,Updated: 22 Feb, 2019 12:14 PM
बारिश और बर्फबारी का कहर जम्मू कश्मीर में फिर से जारी हो गया है।
श्रीनगर: बारिश और बर्फबारी का कहर जम्मू कश्मीर में फिर से जारी हो गया है। कश्मीर के कंगन के किचपोरा इलाके में बारिश से हुये भूस्खलन से एक मकान मलबे में दब गया। फिलहाल जानी नुकसान की खबर नहीं है।
लोगों के अनुसार बारिश होने से हुई लैंडस्लाइड में कमान पूरी तरह से नष्ट हो गया। घर के लोगों को उससे सुरक्षित निकाल लिया गया। हांलाकि संपित्त को नुकसान हुआ है पर किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।