लक्ष्मी कृपा पाने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Nov, 2019 07:29 AM

laxmi kripa and vastu

वास्तुदोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण तुरन्त करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

वास्तुदोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिस घर में वास्तु दोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण तुरन्त करें। लक्ष्मी कृपा पाने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान-

PunjabKesari Laxmi kripa and vastu

घर का उत्तर-पूर्व भाग ज्यादातर खाली ही रखना चाहिए। यहां सामान रखना अशुभता के साथ-साथ वास्तु दोष उत्पन्न करता है। घर का भारी सामान या अनावश्यक वस्तुएं घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में रखनी चाहिएं। अन्य किसी स्थान पर भारी सामान रखना वास्तु के अनुसार अशुभ है।

प्रवेश द्वार पर गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर या स्टिकर आदि लगाए जा सकते हैं। घर के प्रवेश द्वार पर ये शुभचिन्ह बनाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।

PunjabKesari Laxmi kripa and vastu

घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर में टूट-फूट बुरा असर डालती है।

यदि घर का मुख्य दरवाजा या अन्य कोई दरवाजा कहीं से टूट रहा है तो उसे तुरन्त ठीक करवा लेना चाहिए। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है।

खराब या टूटी हुई इलैक्ट्रानिक वस्तु भी घर से हटा देनी चाहिए।

PunjabKesari Laxmi kripa and vastu

यदि घर में टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। यह भी वास्तु दोष उत्पन्न करती है।

काफी लोगों के घरों में टूटे-फूटे बर्तन रखे रहते हैं जो अशुभ प्रभाव देते हैं। शास्त्रों के अनुसार, घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। ऐसे बर्तन घर में रखने से महालक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और दरिद्रता का प्रवेश हमारे घर में हो सकता है। टूटे-फूटे और बेकार बर्तन घर में जगह घेरते हैं, जिससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है तथा नकारात्मक फल मिलने लगते हैं।

PunjabKesari Laxmi kripa and vastu
टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है।

खराब घडिय़ां घर में नहीं रखनी चाहिएं। ऐसा माना जाता है कि घडिय़ों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी तो परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम तय समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!