नहीं देखा होगा आपने, दुर्गा पूजा में इस सीएम की प्रतिमा

Edited By ,Updated: 04 Oct, 2016 08:40 PM

leader statue in durga devotee

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम होने के कारण जगह-जगह पर दुर्गा प्रतिमाएं लगाई गई हैं। वहीं भबानीपुर की दुर्गा प्रतिमा...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम होने के कारण जगह-जगह पर दुर्गा प्रतिमाएं लगाई गई हैं। वहीं भबानीपुर की दुर्गा प्रतिमा इनमें आकर्षण का केंद्र है। आपको बता दें कि यह प्रतिमा राजनीति का रंग उकेरती प्रतित हो रही है। प्रतिमा में दुर्गा देवी के साथ सफेद-नीली साड़ी में एक महिला को दिखाया गया है जो मां दुर्गा को पुष्प भेंट कर रही है और देवी का हाथ उसके मस्तक पर है। लोगों का कहना है कि यह प्रतिमा पश्चिम बंगाल की मुंख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरह बनाई गई है।
 

इसके साथ ही यहां पर महिषासुर को सिर झुकाकर हार स्वीकार करते हुए दिखाया गया है। लोगों का मानना है कि महिषासुर की प्रतिमा पूर्व विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्रा की तरह दिखती है। हालांकि आयोजकों का कहना है कि लोग अपनी-अपनी तरह से सोच सकते हैं, लेकिन यह प्रतिमा नारी शक्ति को दिखाती है।
 

सूत्रों के अनुसार एक आयोजक का कहना है कि उनकी दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन भी नहीं किया जाएगा। उनका कहना है कि अगर विसर्जन करेंगे तो साथ में दीदी ममता बनर्जी की मूर्ति का भी विसर्जन करना पड़ेगा। सोमवार को ही ममता बनर्जी इस प्रतिमा के दर्शन करने के लिए पहुंची थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!