कर्नाटक: येदियुरप्पा ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 17 विधायक बने मंत्री

Edited By vasudha,Updated: 20 Aug, 2019 12:19 PM

leaders take oath as karnataka cabinet ministers

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को किया गया जिसमें 17 नये मंत्री शामिल किये गये। येदियुरप्पा ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए 17 विधायकों के नाम राज्यपाल वजू भाई वाला को प्रस्तावित...

नेशनल डेस्क: कर्नाटक में चौथी बार मुख्यमंत्री बने बी.एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली नयी सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को पहली बार विस्तार करते हुए 17 नये मंत्रियों को इसमें शामिल किया गया। राज्यपाल वजू भाई वाला ने आज सुबह नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

PunjabKesari

इससे पहले येदियुरप्पा ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए 17 विधायकों के नाम राज्यपाल को प्रस्तावित किया था जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, दो पूर्व उप मुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा, आर. अशोक, निर्दलीय विधायक एच. नागेश और लक्ष्मण सावदी (जो विधानसभा या परिषद के सदस्य नहीं हैं) और विधान पार्षद कोटा श्रीनिवास पुजारी शामिल हैं।

PunjabKesari

इनके अलावा, गोविंद एम. करजोल, अश्वथ नारायण सी. एन, बी. श्रीरामुलु, एस. सुरेश कुमार, वी. सोमन्ना, सी. टी. रवि, बासवराज बोम्मई, जे. सी. मधु स्वामी, सी. सी. पाटिल, प्रभु चौहान और शशिकला जोले अन्नासाहेब ने शपथ ली। शशिकला जोले अन्नासाहेब मंत्रिमंडल में शामिल की गई इकलौती महिला हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 34 मंत्री ही हो सकते हैं।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने कांग्रेस और जनता दल (एस) के 17 विधायकों के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे की वजह से एच. डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार अल्पमत में आ गयी थी और इसकी वजह से सरकार भी गिर गई थी। इसके बाद कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई और  येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले येदियुरप्पा ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। शाह की मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के विस्तार का फैसला लिया। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!