जेटली के निधन पर राजनेताओं के बीच शोक की लहर, PM मोदी बोले- मैंने मूल्यवान मित्र खो दिया

Edited By vasudha,Updated: 24 Aug, 2019 02:56 PM

legendary leaders grief over the death of arun jaitley

पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने आज भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आखिरी सांस ली। उन्हे सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को अखिल एम्स में भर्ती कराया गया था...

नेशनल डेस्क:  भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली के चले जाने की खबर सुनते ही राजनीतिक खेमे में गम के बादल छा गए हैं और तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें कद्दावर बुद्धिजीवी बताया।

PunjabKesari

मोदी ने ट्वीट किया कि जेटली जीवन से परिपूर्ण, प्रबुद्ध, हास्य-विनोद से परिपूर्ण और करिश्माई शख्सियत थे, उनके जाने से मैंने एक मूल्यवान मित्र खो दिया। उन्होंने कहा, कि जेटली एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले, संविधान, इतिहास, लोक नीति, शासन और प्रशासन के प्रखर ज्ञाता थे।

PunjabKesari

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि अरुण जेटली जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं, उनकाजाना मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है। उनके रूप में मैंने ना सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है जिनका साथ और मार्गदर्शन मुझे वर्षों तक प्राप्त होता रहा।

PunjabKesari

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि  जेटली जी को अर्थव्यवस्था को निराशा के दौर से बाहर निकालने और वापस पटरी पर लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा में उनकी कमी हमेशा खलेगी। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

PunjabKesari

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि एक कद्दावर नेता जिन्होंने हमेशा अभावग्रस्त लोगों की मदद की...बेमिसाल वक्ता, कानून विशेषज्ञ अरुण जेटली जी ने पूरी ईमानदारी एवं जोश के साथ देश और संगठन की सेवा की। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देती हूं। उनके प्रियजनों को संवेदनाएं। ओम शांति।

PunjabKesari
कांग्रेस ने कहा कि हमें अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं।

PunjabKesari

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जेटली के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली का असमय निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। कानून विशेषज्ञ और एक अनुभवी राजनेता, जिन्हें उनके शासन कौशल के लिए पहचाना जाता था, देश उन्हें याद करेगा। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं एवं प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं।

 

PunjabKesari

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अरुण जेटली जी के निधन से बेहद दुखी हूं। एक बेहतरीन सांसद एवं बेमिसाल वकील, सभी दल उनका सम्मान करते थे। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनकी पत्नी, बच्चों, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मंत्री को कई सप्ताह से एम्स में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने आज शनिवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 66 वर्ष के थे।


PunjabKesari

 

 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!