गुजरात में तेंदुए ने किया महिला पर हमला, बीते दो दिन में यह दूसरी घटना

Edited By shukdev,Updated: 08 Dec, 2019 07:44 PM

leopard attacked woman in gujarat second incident in last two days

गुजरात के अमरेली जिले में शनिवार की रात एक तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अमरेली जिले में बीते दो दिन में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि दोनों घटनाओं में एक ही तेंदुआ...

अमरेली: गुजरात के अमरेली जिले में शनिवार की रात एक तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अमरेली जिले में बीते दो दिन में तेंदुए के हमले की यह दूसरी घटना है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि दोनों घटनाओं में एक ही तेंदुआ शामिल था या नहीं। लुनघिया गांव की निवासी दयाबेन मलावी पर सात दिसंबर की रात हमला हुआ था। इससे दो दिन पहले ही तेंदुए ने अमरेली जिले के ही मोटा मुंजियासार गांव में खेत में सो रहे एक किसान पर हमला कर दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

ताजा घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया। अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में तेंदुए के हमले के कई मामले सामने आए हैं। इनमें अधिकतर पीड़ित किसान हैं। वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा,‘तेंदुए को पकड़ने का अभियान जारी है। अगर वह ऐसे ही लोगों पर हमले करता रहा तो उसे मार गिराया जाएगा।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!