Edited By Monika Jamwal,Updated: 21 Jun, 2019 06:03 PM
रियासी में आदमखोर तेंदुए ने एक दस वर्ष की बच्ची को मार डाला। यह मामला रियासी जिले के दूर-दराज के गांव नीरम का है।
जम्मू : रियासी में आदमखोर तेंदुए ने एक दस वर्ष की बच्ची को मार डाला। यह मामला रियासी जिले के दूर-दराज के गांव नीरम का है। पुलिस के अनुसार बच्ची ढोक (मिट्टी के घर) के निकट जनवरों को चरा रही थी कि तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। वह बच्ची को घसीटता हुआ जंगल की तरफ ले गया और जब लोगों ने उसका पीछा किया तो जंगली जानवर बच्ची को घायल अवस्था में छोडक़र भाग गया।
बच्ची का नाम रूकसाना बानो है। उसको घरवालों ने अस्पताल पहुंचाया पर बच्ची रास्ते में ही दम तोड़ चुकी थी। जम्मू कश्मीर में यह कोई पहला मामला नहीं है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेंदुए और भालू अक्सर लोगों पर हमला करते हैं। इन हमलों अब तक कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।