कश्मीर में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

Edited By Monika Jamwal,Updated: 25 Jun, 2018 01:38 PM

life disrupts in kashmir due to hartaal

कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा आहूत की गई हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हुआ। यह हड़ताल कथित तौर पर सुरक्षा र्किमयों की गोली से नागरिकों के मारे जाने की घटनाओं के विरोध में बुलाई गई है।

श्रीनगर : कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा आहूत की गई हड़ताल से  जनजीवन प्रभावित हुआ। यह हड़ताल कथित तौर पर सुरक्षा र्किमयों की गोली से नागरिकों के मारे जाने की घटनाओं के विरोध में बुलाई गई है।   अधिकारियों ने बताया कि जम्मू - कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में ज्यादातर दुकानें , पेट्रोल पंप सहित अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहे।   उन्होंने बताया कि सडक़ पर सरकारी परिवहन के वाहन कम ही संख्या में चल रहे थे जबकि निजी वाहन कार , कैब और ऑटोरिक्शा शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहा थे।

  अधिकारियों ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थान हड़ताल की वजह से बंद रहे।   उन्होंने बताया कि इसी तरह की खबरें घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों से भी आई हैं।  अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में कहीं भी लोगों के आने - जाने पर प्रतिबंध नहीं है।   अलगाववादियों ने ज्वांइट रेजिस्टेंस लीडरशीप (जेआरएल) के बैनर तले लोगों से हाल ही में कथित तौर पर सुरक्षा र्किमयों की गोली से नागरिकों के मारे जाने की घटनाओं के विरोध में पूरी तरह हड़ताल करने का आह्वान किया था।   
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!