कश्मीर में सामान्य होता जनजीवन, छुट्टी के बावजूद खुले रहे स्कूल

Edited By ,Updated: 21 Nov, 2016 12:07 PM

life moving towards normalisation in kashmir

कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बाजारों में खासी चहलपहल रही। लगातार चार महीने तक चली हड़ताल के बाद अलगाववादियों ने सप्ताहांत पर इसमें छूट दी है।

श्रीनगर : कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बाजारों में खासी चहलपहल रही। लगातार चार महीने तक चली हड़ताल के बाद अलगाववादियों ने सप्ताहांत पर इसमें छूट दी है। दुकानें, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और फ्यूल स्टेशन खुले रहे और बाजारों में भीड़ बनी रही। साप्ताहिक संडे बाजार में भी लोग पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक वाहन सामान्य रूप से चले और जिला कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई।


उन्होंने बताया कि यातायात में वृद्धि होने के कारण अधिक संख्या में यातायातकर्मियों को सडक़ों पर तैनात किया गया है। घाटी के अन्य जिला मुख्यालयों में भी बाजारों में भीड़ की खबर प्राप्त हुई। कल से कई स्कूल खुल गए हैं और कुछ तो आज भी खुले रहे। घाटी में बीते कुछ हफ्तों से शांति कायम है। जारी आंदोलन की अगुवाई कर रहे अलगावादी साप्ताहिक विरोध कार्यक्रम जारी कर रहे हैं। उन्होंने कल से हड़ताल में दो दिन की पूरी छूट की घोषणा की है। बीते चार महीने में पहली बार इस तरह की छूट दी गई है।
इससे पहले अलगाववादियों द्वारा सप्ताहांत में हड़ताल में छूट दिए जाने से शहर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में कार्यालयए दुकान और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान शनिवार को खुले और 133 दिन के बंद के बाद घाटी में जनजीवन वापस पटरी पर लौटा।


घाटी में पिछले कुछ सप्ताह से स्थिति आम तौर पर शांतिपूर्ण रही है। हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के आठ जुलाई के एक मुठभेड़ में मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कई दौर की झड़पें हुईं। इन हिंसक घटनाओं में 97 लोगों की मौत हुई और 5000 सुरक्षाकर्मियों समेत कई अन्य घायल हो गए।
लोगों के सामान्य जीवन फिर से शुरू करने की इसी तरह की खबरें घाटी के अधिकतर अन्य जिला मुख्यालयों से भी मिली। दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के बाद घाटी में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार की रात पोस्टपेड नंबरों पर मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दी। हालांकि प्रीपेड नंबरों पर इस तरह की सेवा अब तक चालू नहीं की गई है और उसे फिर से बहाल किए जाने के बारे में कोई घोषणा भी नहीं की गई है। अलगाववादी साप्ताहिक हड़ताल कार्यक्रम जारी कर रहे हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!