मौसम ने फिर बदला मिजाज, दिल्ली- NCR के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

Edited By shukdev,Updated: 30 Mar, 2019 07:16 PM

light rain in parts of delhi ncr

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- NCR में अगले एक घंटे मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक घंटे में दिल्ली के कुछ इलाकों और दिल्ली से सटे हरियाणा के कई ​क्षेत्रों में धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैंं इसके अलावा हल्की बारिश की भी संभावना ...

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- NCR में अगले एक घंटे मुश्किल भरे हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक घंटे में दिल्ली के कुछ इलाकों और दिल्ली से सटे हरियाणा के कई ​क्षेत्रों में धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैंं इसके अलावा हल्की बारिश की भी संभावना जताई गयी है। जिन स्थानों पर मौसम खराब होने की भविष्यवाणी की जा रही है उनमें उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा के पलवल, होडल, रेवाड़ी, कोसली, नूंह में भी धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है।

PunjabKesariमौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ सापेक्षिक आद्रता का स्तर 68 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने अधिकतम तामपान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। शनिवार को यह तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। 

PunjabKesariकेन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह 10 बजे तक 226 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। गर्मी के बढ़ते तेवर के साथ लोगों ने मार्च के मध्य से ही एसी की सर्विसिंग और कूलरों की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया। सड़कों पर लोग काले चश्मों और छातों के सायों में धूप से बचते नजर आए।PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!