28 साल बाद अयोध्या में दिखेगा स्वर्ग सा नजारा, दिवाली पर रामलला के दरबार में भी जगमगाएंगे दीपक

Edited By vasudha,Updated: 01 Nov, 2020 11:00 AM

lights will also shine in ramlala court on diwali

दीपावली के पर्व पर इस बार अयोध्या में एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। 28 साल बाद रामलला के दरबार में भी दीपक जगमगाएंगे। दीपोत्सव के भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरु हो गई हैं। वेसै तोे साल 2019 में भी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया थो लेकिन...

नेशनल डेस्क: दीपावली के पर्व पर इस बार अयोध्या में एक खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। 28 साल बाद रामलला के दरबार में भी दीपक जगमगाएंगे। दीपोत्सव के भव्य कार्यक्रम की तैयारियां अभी से शुरु हो गई हैं। वेसै तोे साल 2019 में भी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया गया थो लेकिन इस बार कुछ अलग ही रौनक देखने को मिलेगी। पिछली बार से कहीं ज्यादा दीपक इस बार जगमगाएंगे, इस घड़ी का पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है। 

PunjabKesari

आचार्य सत्येंद्र दास ने दी इसकी जानकारी 
रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार दीपावली रामलला परिसर में मनाई जाएगी, यह अद्वितीय और अद्भुत है। बहुत सी ऐसे घटनाएं हुई जिससे प्रभु श्रीराम रामलला को 28 वर्षों तक तिरपाल में रहना पड़ा। त्रेता युग में अयोध्या में जैसे दीपावली मनाई गई उसी की झलक अबकी बार दिखाई देगी। 

PunjabKesari

इस साल नहीं होगी लोगों की भीड़ 
दीपोत्सव में इस साल लोगों की भीड़ तो नहीं होगी, लेकिन सजाव भव्य होगी। ये मौका इसलिए भी खास है क्योंकि इस साल अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के बाद पहली बार दीपोत्सव आयोजित होगा, इसके लिए सरकार ने हर स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि साल 1992 में बाबरी ध्वंस के बाद से रामलला मंदिर में अस्थायी टेंट में विराजमान थे।

PunjabKesari

2017 में हुई थी दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत
28 साल के बाद उन्हें भूमिपूजन से पहले अस्थायी मंदिर में विराजमान किया गया है, तब से ये पहली दीपावली होगी, जब उनका घर और दर दीपकों की रोशनी से जमगमाएगा। दरअसल दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत साल 2017 में योगी आदित्यनाथ ने की थी, इस उत्सव में निवासियों और स्वयंसेवकों, भक्तों को एक साथ आकर रिकॉर्ड संख्या 1.76 लाख मिट्टी के दीप जलाते हुए देखा गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!