ट्रांसफॉर्मर ठीक करते हुए लाइनमैन के लगा करंट, मौके पर ही हुई मौत

Edited By Updated: 25 May, 2026 01:02 AM

lineman electrocuted while repairing a transformer

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में स्थित एक बिजली घर में एक ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करते समय करंट लगने से बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजन और अन्य लोगों ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया...

नेशनल डेस्क : कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में स्थित एक बिजली घर में एक ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करते समय करंट लगने से बिजली विभाग के एक संविदाकर्मी की मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजन और अन्य लोगों ने सड़क मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार अपराह्न करीब तीन बजे हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिवसागर (35) नामक लाइनमैन गुरसहायगंज क्षेत्र में स्थित एक बिजली घर में लगे ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहा था, तभी जोरदार करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत कराया। उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!