तेंदुए के बच्चे को शेरनी ने पिलाया दूध, दिल छू लेगी यह तस्वीर

Edited By vasudha,Updated: 04 Jan, 2019 06:12 PM

lioness added a leopard cub to her family

गुजरात के गिर वन में एक शेरनी के अपनी मां से अलग हुए डेढ़ महीने के तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाने की दुर्लभ घटना देखने को मिली है...

अहमदाबाद: गुजरात के गिर वन में एक शेरनी के अपनी मां से अलग हुए डेढ़ महीने के तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाने की दुर्लभ घटना देखने को मिली है। गिर-पश्चिम मंडल के उप वन संरक्षक धीरज मित्तल ने बताया कि गिर पश्चिम मंडल के जंगलों में एक शेरनी अपने दो शावकों के साथ तेंदुए के बच्चे को दूध पिलाती और जंगलों में मौजूद शेरों से उसकी सुरक्षा करती देखी गई है। 
PunjabKesari

मित्तल ने सोशल मीडिया पर इस घटना की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने लिखा कि यह सचमुच एक अनोखी घटना है, क्योंकि शेर तेदुओं को मारने के लिये जाने जाते हैं। यह मामला शेर को लेकर हमारी सोच के बिल्कुल विपरीत है। शेरनी तेंदुए के बच्चे की खास देखभाल करती हुई पाई गई है। इतना ही नहीं शेरनी इलाके में मौजूद शेरों से उसकी हिफाजत करती हुए देखी गई है। मित्तल द्वारा साझा की गईं तस्वीरों में तेंदुए का बच्चा आराम से शेरनी और उसके बच्चों के साथ उनके घर में रहता हुआ देखा जा सकता है। कुछ तस्वीरों में शेरनी बच्चे को दूध पिलाती हुई दिखाई दे रही है।

    PunjabKesari

मित्तल ने कहा कि हम यह जानकर हैरान हैं कि तेंदुए का बच्चा शेरनी के इशारों और उसकी आवाज को कैसे समझ पा रहा है। घूमने जाते वक्त शेरनी तेंदुए का खास खयाल रखती है क्योंकि उसे पता है कि तेंदुआ अभी उसके और उसके बच्चों की तरह तेज चलने के लायक नहीं है। तेंदुए की मां के बारे में मित्तल ने कहा कि ऐसा संभव है कि उसकी मां ने उसे छोड़ दिया हो या फिर किसी हादसे में दोनों एक दूसरे से बिछड़ गए हों। यह भी संभव है कि वह आस-पास ही हो लेकिन शेरनी के करीब जाने से डर रही हो।

मुख्य वन संरक्षक डी टी वासावाड़ा ने कहा कि वन कर्मचारी शेरनी और तेंदुए के बच्चे के इस प्यार पर करीबी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी शेरनी और तेंदुए के बच्चे को अलग करने की कोई योजना नहीं है। हम इस प्राकृतिक प्यार में दखल नहीं देंगे। लेकिन हम शेरनी पर करीबी नजर रख रहे हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!