झारखंड चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, प्रियंका गांधी का नाम नहीं

Edited By shukdev,Updated: 14 Nov, 2019 09:52 PM

list of 40 star campaigners of congress released for jharkhand

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची गुरुवार को जारी कर दी जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम शामिल हैं। इस सूची में...

नई दिल्ली: कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची गुरुवार को जारी कर दी जिसमें पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम शामिल हैं। इस सूची में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि आगे के चरणों के चुनाव के लिए वह प्रचार कर सकती हैं। 

PunjabKesari
कांग्रेस के अन्य स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अधीर रंजन चौधरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। पिछली बार भी राज्य में पांच चरण में मतदान हुआ था। 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!