कर्नाटक चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Edited By Yaspal,Updated: 22 Apr, 2018 05:40 AM

list of star campaigners released by bjp and congress for campaigning karnataka

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी प्रचार की कमान सौंपी गई है

नेशनल डेस्कः कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी प्रचार की कमान सौंपी गई है, तो वहीं कुछ महासचिवों को भी राज्य में प्रचार का जिम्मा मिला है।

केंद्रीय मंत्रियों के साथ राज्य के मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल
बीजेपी की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस. येदियुरप्पा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र से देवेंद्र फणनवीस, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी आदि को स्टार कैंपनर बनाया गया है। 


कांग्रेस ने भी जारी की सूची
कांग्रेस ने भी अपने प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलान नबी आजाद, सचिन पायलट, पंजाब से कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, पूर्व क्रिकेटर मो. अजरूद्दीन का नाम शामिल है। 


कांग्रेस ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी चीफ शरद पवार, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से बात की जा रही है। राज्य के चुनाव के लिए उन्हें भी प्रचार के लिए बुलाया जा सकता है। 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!