भारत में जारी है कोरोना का तांडव, केवल 5 दिन में हुए 2 से 2.5 लाख केस

Edited By Anil dev,Updated: 08 Jun, 2020 11:19 AM

lockdown corona virus india america

देश में कोरोना वायरस खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण की कुल संख्या दो लाख से 2.5 लाख तक पहुंचने में सिर्फ पांच दिन लगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत ने लगभग 10,000 मामले और बढ़ गए हैं। इसके बाद से संक्रमितों की संख्या...

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। संक्रमण की कुल संख्या दो लाख से 2.5 लाख तक पहुंचने में सिर्फ पांच दिन लगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत ने लगभग 10,000 मामले और बढ़ गए हैं। इसके बाद से संक्रमितों की संख्या 2,56,611 हो गई है जबकि 3 जून को, कुल मामलों की संख्या 2,01,997 थी। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, 246,628 संक्रमणों के साथ, भारत अब संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, रूस और यूनाइटेड किंगडम के बाद दुनिया का पांचवा सबसे प्रभावित देश है। 

PunjabKesari

अब, केवल अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही उससे इस मामले में ऊपर हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) ने संक्रमितों का पता लगाने के लिए जांच क्षमता में और वृद्धि की है। अब 531 सरकारी प्रयोगशालाओं और 228 निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 जांच की सुविधा मुहैया कराई गई है। इस प्रकार देश में कुल 759 प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच की जा रही है। मंत्रालय के मुताबिक गत 24 घंटे में 1,42,069 नमूनों की जांच की गई है।

PunjabKesari

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक भारत में प्रति एक लाख आबादी पर मौतों (0.49 मौत) की संख्या बहुत कम है जबकि वैश्विक औसत 5.17 मौतें प्रति एक लाख आबादी है। भारत में जर्मनी (10.35), इटली (55.78), ब्रिटेन (59.62) और स्पेन (58.06) के मुकाबले भी प्रति एक लाख आबादी पर मौतों की संख्या कम है। भारत में प्रति एक लाख आबादी पर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 17.32 है जबकि वैश्विक औसत 87.74 है। लॉकडाउन में ढील देने वाले देशों के मुकाबले भी भारत में आबादी के अनुपात में संक्रमितों की संख्या कम है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!