लॉकडाउन: ऋषि कपूर के अंतिम दर्शनों के लिए बेटी रिद्धिमा को मुंबई आने की मिली इजाजत, मूवमेंट पास जारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 30 Apr, 2020 03:57 PM

lockdown delhi police allows rishi kapoor daughter to visit mumbai

दिल्ली पुलिस ने अभिनेता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी को लॉकडाउन के बीच मुंबई जाने की अनुमति दी है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आरपी मीणा ने कहा कि रिद्धिमा समेत पांच लोगों भरत साहनी, समारा साहनी, अक्षय...

नेशनल डेस्कः दिल्ली पुलिस ने अभिनेता ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी को लॉकडाउन के बीच मुंबई जाने की अनुमति दी है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) आरपी मीणा ने कहा कि रिद्धिमा समेत पांच लोगों भरत साहनी, समारा साहनी, अक्षय साहनी और दृग्लक्ष्मी राय को मुंबई यात्रा की अनुमति दी गई है।  रिद्धिमा पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। वहीं ऋषि कपूर को अस्पताल से सीधा शमशान घाट ही ले जाया जाएगा।

 

इस दुख की घड़ी में कपूर परिवार ने लोगों से लॉकडाउन के चलते कानूनी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बता दें कि ऋषि कपूर का मुम्बई के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। वह 2018 से ल्यूकीमिया (रक्त का कैंसर) से जूझ रहे थे। कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के मशहूर अभिनेता ऋषि को सांस लेने में तकलीफ के बाद बुधवार को एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!