Edited By Yaspal,Updated: 01 Apr, 2020 08:48 PM
कोरोना वायरस को लेकर की गई लॉकडाउन घोषणा में बरती जा रही लापरवाही को लेकर गृह मंत्रालय और केंद्रशासित प्रदेशों से अपील की है कि वे इसे सख्ती से लागू करें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कहा है कि लॉकडाउन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों...
नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस को लेकर की गई लॉकडाउन घोषणा में बरती जा रही लापरवाही को लेकर गृह मंत्रालय और केंद्रशासित प्रदेशों से अपील की है कि वे इसे सख्ती से लागू करें। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा कहा है कि लॉकडाउन में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा बरती जा रही ढील आपदा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन है।
गृह सचिव ने कहा कि हाल के दिनों में यह देखा गया है कि कुछ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए लॉकडाउन उपायों में ढील बरत रही हैं। यह आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के उपायों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारों/केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग कर गृह मंत्रालय द्वारा जारी लॉकडाउन उपायों को सख्ती से लागू करें।