बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद NDA को 283, यूपीए को 135 सीटों का अनुमान: सर्वे

Edited By Anil dev,Updated: 19 Mar, 2019 09:59 AM

lok sabha bjp congress uttar pradesh

टाइम्स नाऊ और वीएमआर के ताजा सर्वे के मुताबिक राजग को लोकसभा की 543 सीटों में से 283 सीटें मिल सकती हैं। वहीं संप्रग को 135 और अन्य को 125 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाऊ और वीएमआर के पिछले सर्वे में कहा गया था कि यदि लोकसभा चुनाव जनवरी में होते हैं

नई दिल्ली: टाइम्स नाऊ और वीएमआर के ताजा सर्वे के मुताबिक राजग को लोकसभा की 543 सीटों में से 283 सीटें मिल सकती हैं। वहीं संप्रग को 135 और अन्य को 125 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाऊ और वीएमआर के पिछले सर्वे में कहा गया था कि यदि लोकसभा चुनाव जनवरी में होते हैं तो राजग लोकसभा सीटों की आधी संख्या से 21 सीट कम रह जाएगा। इसके बाद बहुत सी घटनाएं हुईं। इनमें से एक अंतरिम बजट रहा जिसे बहुत लोकप्रिय कहा जा रहा है। 

PunjabKesari

इसके अलावा पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए 26 फरवरी को बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद यह स्थिति बनी है। मार्च में यह सर्वे 16931 लागों को लेकर किया गया। सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश में राजग को 42 सीटें मिल सकती हैं। जबकि सपा, बसपा व रालोद गठबंधन को 36 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं। राज्य में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। 

PunjabKesari

सर्वे के मुताबिक दिल्ली की सभी सात सीटें भाजपा के खाते में जा सकती हैं। जबकि हरियाणा की 10 सीटों में से भाजपा के खाते में आठ सीटें जाने की बात कही गई है। वहीं कांग्रेस को दो सीटें मिल सकती हैं। सर्वे में कहा गया है कि पंजाब की 13 में से 12 सीटें कांग्रेस को मिल सकती हैं। जबकि एक सीट आम आदमी पार्टी को मिल सकती है। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!