लोकसभा चुनाव 2019: गूगल ने बनाया डूडल, लोगों से की मतदान करने की अपील

Edited By Pardeep,Updated: 11 Apr, 2019 04:29 AM

lok sabha elections 2019 google doodles created appeal to people to vote

सत्रहवीं लोकसभा के लिए पहले चरण के चुनाव में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होगा । पहले चरण में 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 1279 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। भारतीय...

नई दिल्लीः सत्रहवीं लोकसभा के लिए पहले चरण के चुनाव में गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 14 करोड़ 20 लाख 54 हजार 978 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 1279 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
PunjabKesari
भारतीय लोकतंत्र के महापर्व चुनाव के लिए गूगल ने भी डूडल बनाकर सम्मान जताया और गूगल ने डूडल बनाकर लोगों से मतदान की अपील की है। गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को मतदान कैसे करें की पूरी प्रक्रिया समझाई है। 
PunjabKesari
वोट की स्याही वाली अंगुली का डूडल 
भारत में मतदान के बाद मतदाताओं की अंगुली पर नीली स्याही लगा दी जाती है। आम तौर पर मतदान के बाद अंगुली पर लगी नीली स्याही को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता की भागीदारी के तौर पर देखा जाता है। आज गूगल ने भी लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव को डूडल बनाकर समर्पित किया है। 

20 राज्यों में पहले चरण का मतदान
पहले चरण मे आंध्र प्रदेश की सभी 25 तथा उत्तराखंड की सभी पांच, उत्तर प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की सात, असम की पांच, बिहार और ओडिशा की चार-चार, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की दो-दो तथा छत्तीसगढ़, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लद्दाख की एक-एक लोकसभा सीटों के लिए मत डाले जाएंगे।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!