लोकसभा चुनावों में सबसे बड़ा दल बनेगा NDA मगर नहीं मिलेगा पूर्ण बहुमत

Edited By Anil dev,Updated: 31 Jan, 2019 12:21 PM

lok sabha elections nda upa bsp

यदि लोकसभा के चुनाव अभी कराये जाएं तो एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन बना रहेगा लेकिन सरकार बनाने के लिए जरुरी बहुमत से दूर रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की सीटों में काफी कमी आएगी। टाइम्स नाउ-वीएमआर के ताजा चुनावी सर्वे में एनडीए गठबंधन को लोकसभा की 543 सीटों...

नई दिल्ली(नवोदय टाइम्स): यदि लोकसभा के चुनाव अभी कराये जाएं तो एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन बना रहेगा लेकिन सरकार बनाने के लिए जरुरी बहुमत से दूर रहेगा। भारतीय जनता पार्टी की सीटों में काफी कमी आएगी। टाइम्स नाउ-वीएमआर के ताजा चुनावी सर्वे में एनडीए गठबंधन को लोकसभा की 543 सीटों में से कुल 252 जीत मिलते दिखाया गया है। 

PunjabKesari

सर्वे के अनुसार यूपीए को 147 तथा अन्य दलों को 144 सीटें मिलेंगी। सर्वे में 15731 मतदाताओं को शामिल किया गया। उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा गठबंधन से भाजपा को तगड़ा झटका मिल रहा है। यहां 2014 के चुनाव में 80 सीटों में से 73 सीटों पर जीतने वाली एनडीए इस बार 27 सीटों पर सिमट सकती है। 

PunjabKesari

भाजपा के वोट बैंक में यहां 4.4 फीसदी तक गिरावट हुई है। वहीं सपा बसपा गठबंधन प्रदेश में 51 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस को यूपी में सिर्फ दो सीटें ही मिलते हुए दिखाया गया है। 

PunjabKesari
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!