लोकसभा चुनावः 6 राज्यों की 51 सीटों पर आज होगा मतदान (पढ़ें 6 मई की खास खबरें)

Edited By Yaspal,Updated: 06 May, 2019 02:06 AM

lok sabha elections today will be voting on 51 seats in 6 states

लोकसभा चुनाव के पाँचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान...

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): लोकसभा चुनाव के पाँचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर आज वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में आठ करोड़ 75 लाख 88 हजार 722 मतदाता 674 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
PunjabKesari
चक्रवात फनी का हवाई सर्वेक्षण करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात फोनी से प्रभावित ओडिशा के विभिन्न जिलों में स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को यहां आएंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नगर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे और पुरी, खुर्दा, कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर जिलों में चक्रवात के बाद की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।
PunjabKesari
पश्चिम बंगाल और झारखंड दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल और झारखंड दौरे पर जाएंगे। वह यहां तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी सुबह 10:45 बजे पश्चिम बंगाल के तुमलुक, दोपहर 12:20 बजे झारग्राम और दोपहर 2:15 बजे झारखंड के चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
PunjabKesari
बिहार दौरे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार दौरे पर रहेंगे। वह यहां चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाह सुबह 11 बजे मधुबन के पूर्वी चंपारण में, दोपहर 12:25 चकिया पिपरा, दोपहर 1:50 बजे बेतिया और शाम 4:40 पर सिवान के बसंतपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
PunjabKesari
आज फिर प्रेस वार्ता करेंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज एक प्रेस वार्ता करेंगे। बता दें कि केजरीवाल ने रविवार को एक प्रेस वार्ता कर थप्पड़ मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भाजपा अब तक मुझ पर 9 हमले करवा चुकी है।
PunjabKesari
खेल
क्रिकेट : महिला टी-20 चैलेंजर-2019
PunjabKesari
क्रिकेट : रॉयल लंदन वनडे कप-2019
टैनिस : ए.टी.पी. 1000 मैड्रिड ओपन टैनिस टूर्नामैंट-2019

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!