कभी खुशी कभी गम, एक क्लिक में जानें साल 2019 में क्या कुछ हुआ

Edited By Anil dev,Updated: 31 Dec, 2019 04:41 PM

lok sabha narendra modi rajnath singh sonia gandhi

पूरी दुनिया में इन दिनों 2020 के वेलकम की तैयारियां कर रही है। साल 2019 को खत्म होने में गिनती का सिर्फ 1 दिन बचा है। साल 2019 जहां कुछ अपनी मीठी यादें छोड़ गया तो वहीं कुछ कड़वी भी रहीं। आईए एक नजर डालते हैं इस पूरे साल की प्रमुख घटनाओं की तरफ।

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में इन दिनों 2020 के वेलकम की तैयारियां कर रही है। साल 2019 को खत्म होने में गिनती का सिर्फ 1 दिन बचा है। साल 2019 जहां कुछ अपनी मीठी यादें छोड़ गया तो वहीं कुछ कड़वी भी रहीं। आईए एक नजर डालते हैं इस पूरे साल की प्रमुख घटनाओं की तरफ। 


जनवरी 

  • चार जनवरी: लोकसभा ने आधार कानून और दो संबंधित कानूनों में संशोधन वाला विधेयक पारित किया जिसके तहत कोई भी व्यक्ति बैंक खाता खुलवाने और मोबाइल फोन कनेक्शन लेने जैसी सेवाएं हासिल करने के लिए पहचान के माध्यम के तौर पर स्वैच्छिक बायोमीट्रिक आईडी दे सकेगा।    
  • पांच जनवरी : समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में गठबंधन करने पर राजी हो गईं। आठ जनवरी : नयी दिल्ली : केंद्र को झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई निदेशक के तौर पर आलोक वर्मा को बहाल किया।
  •  16 जनवरी: तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। इस कार्यक्रम में 1984 सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर की मौजूदगी को लेकर विवाद हुआ। 
  • 23 जनवरी: वर्षों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए गांधी परिवार की सदस्य प्रियंका गांधी वाड्रा ने औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया। 
  • 24 जनवरी : श्रीहरिकोटा : भारत ने श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी सी 44 के जरिये सैन्य उपग्रह माइक्रोसैट-आर का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। यह 2019 में इसरो का पहला मिशन था।    


फरवरी

  • एक फरवरी: चुनाव से पहले अपने अंतिम बजट में जनवादी रुख दिखाने के लिए नरेंद्र मोदी नीत सरकार ने पांच लाख रुपये तक की आय वाले लोगों को आय कर भुगतान से छूट दी, छोटे किसानों को साल में 6,000 रुपये और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए 3,000 रुपये की मासिक पेंशन देने की घोषणा की। 
  •  11 फरवरी (लखनऊ): प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस महासचिव के तौर पर विशाल रोड शो के जरिए उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मैदान में कदम रखा। 12 फरवरी : नयी दिल्ली: मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक होटल में लगी भीषण आग में 17 लोगों की मौत हो गई। 
  • 14 फरवरी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए सबसे घातक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद और पांच अन्य घायल हो गए। 
  •  21 फरवरी: भारत ने सिंधु जल संधि के तहत नदियों का अपने हिस्से का पानी पाकिस्तान को नहीं देने का फैसला किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद यह बात कही। 
  • 26 फरवरी: भारत ने दो मिनट से भी कम समय में हवाई हमला कर पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को उड़ा दिया। इसमें 350 आतंकवादी मारे गए। 
     

मार्च

  • एक मार्च: भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान तीन दिन तक पाकिस्तान में बंधक रहने के बाद स्वदेश लौटे। अभिनंदन की रिहाई ने भारत और पाकिस्तान के बीच बने युद्ध जैसे आसार कम करने में मदद की। 
  • सात मार्च: एक अहम घटनाक्रम के तहत संयुक्त राष्ट्र ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें उसने अपना नाम प्रतिबंधित आतंकवादियों की सूची से हटाने की अपील की थी। 
  • आठ मार्च: वाराणसी/कानपुर: लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में अनेक विकासात्मक परियोजनाओं की शुरूआत की। 
  • 10 मार्च: चुनाव आयोग ने 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरण में देश में लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा की।
  •  11 मार्च: श्रीनगर: पुलवामा आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड दक्षिण कश्मीर के त्राल में मुठभेड़ में मारा गया। फरवरी 14 को हुए इस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। 
     

अप्रैल

  •  एक अप्रैल: केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों के लिए सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून (अफ्सपा) के तहत घोषित अशांत क्षेत्र की स्थिति को छह महीने के लिए और बढ़ा दिया, जबकि असम की सीमा से सटे राज्य के तीन अन्य जिलों से इसे आंशिक रूप से हटा दिया। 
  • चार अप्रैल: प्रधानमंत्री पर बनी एक बायोपिक फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रिलीज को अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया। 
  • नौ अप्रैल: जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक को जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकी समूहों के वित्त पोषण से जुड़े एक मामले में, एनआईए को पेश होने संबंधी रिमांड मिलने के बाद, दिल्ली की तिहाड़ जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। 
  • 10 अप्रैल: केंद्र को झटका देते हुए, उच्चतम न्यायालय ने राफेल विमान सौदे में लीक गुप्त दस्तावेजों के आधार पर अपने फैसले की समीक्षा की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई। 
  • 15 अप्रैल (बालासोर, ओडिशा): भारत ने ओडिशा में एक परीक्षण रेंज से लंबी दूरी की पहली, स्वदेश में डिजाइन और निर्मित सब-सोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय का परीक्षण किया।


मई 

  • एक मई: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में 15 सुरक्षा कर्मियों सहित 16 व्यक्तियों की मौत। 
  • नौ मई: एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यह कहने पर खासा विवाद खड़ा हो गया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने आईएनएस विराट का इस्तेमाल निजी टैक्सी की तरह किया और उनके रिश्तेदार युद्धपोत पर मौजूद थे। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल रामदास ने इस आरोप को खारिज कर दिया। 
  • 12 मई: फोनी चक्रवात की वजह से ओडिशा में 64 लोगों की मौत। 
  • 20 मई : नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा की यह मांग बहुमत से खारिज कर दी कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर आयोग के आदेश में आपत्तियों को दर्ज किया जाना चाहिए। 
  • 23 मई: लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा को दूसरे कार्यकाल के लिए शानदार जीत हासिल हुई। 
     

जून

  • एक जून: कांग्रेस सांसदों द्वारा संसदीय दल का नेता पुन: निर्वाचित किए जाने पर सोनिया गांधी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कई निर्णायक कदमों पर विचार किया जा रहा है और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निडर नेतृत्व की प्रशंसा की। 
  • दो जून: ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बीजेपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दिया और हिन्जिली सीट को चुना। 
  • चार जून: प्रख्यात वैज्ञानिक और चक्रवात चेतावनी विशेषज्ञ मृत्युंजय मोहपात्रा को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया। 
  • नौ जून: सामरिक रूप से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने 40 से अधिक सुखोई लड़ाकू विमानों को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों से लैस करने का फैसला किया। 
  • 10 जून : पठानकोट : एक अदालत ने जम्मू कश्मीर के कठुआ में खानाबदोश समुदाय की आठ साल की बच्ची से 17 माह पूर्व किए गए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में मंदिर के संरक्षक समेत तीन लोगों को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा सुनाई। 
     

जुलाई

  • दो जुलाई: बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वाले लोगों के खिलाफ संभवत: सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने 18 शहरों में करीब 61 स्थानों पर छापेमारी की। एजेंसी ने 1,139 करोड़ रुपये की हेराफेरी के 17 मामले दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की। 
  • तीन जुलाई: संकट में घिरी कांग्रेस के लिए नयी परेशानी खड़ी करते हुए राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर अपने इस्तीफे की सार्वजनिक घोषणा की। उन्होंने लोकसभा चुनावों में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए यह कदम उठाया। 
  • छह जुलाइ: जयपुर को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया। गुलाबी नगरी अहमदाबाद के बाद यह गौरव पाने वाला दूसरा शहर बनी। 
  • 14 जुलाई : चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। 
  • 20 जुलाई: तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं एवं कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित का दिल का दौरा पडऩे के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में निधन। 
     


अगस्त

  • एक अगस्त: राष्ट्रीय राजधानी में कई सरकारी अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए और आपातकालीन विभाग में सभी सेवाओं को वापस ले लिया। इसके चलते मरीजों के परेशानी का सामना करना पड़ा। 
  • दो अगस्त: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को उन्नाव बलात्कार पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना की जांच दिल्ली की अदालत में स्थानांतरित करने के अपने आदेश को टाल दिया। 
  • पांच अगस्त: केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान रद्द कर दिए और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। 
  • 17 अगस्त: अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में शनिवार को लैंडलाइन फोन सेवाएं बहाल की गईं और लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध में ढील दी गई। 
  • 18 अगस्त: नई दिल्ली: उत्तरी भागों में भारी बारिश हुई, जिसमें रविवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कम से कम 28 लोग मारे गए और 22 लापता हो गए। 
     

सितंबर

  •  एक सितंबर: प्रख्यात मुस्लिम नेता आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। 
  • पांच सितंबर : नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में जेल जाना पड़ा। 
  • सात सितंबर: चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की भारत की कोशिश बड़ी निराशा में बदल गई जब चंद्रयान-दो के लैंडर विक्रम का चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ सेकेंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। आठ सितंबर: प्रख्यात कानूनविद् एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का 95 की उम्र में निधन। 
  • 11 सितंबर: प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया प्रधान सचिव नियुक्त किया गया जबकि पूर्व कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा नये प्रधान सचिव नियुक्त किए गए। 
  • अक्टूबर
     

अक्टूबर

  • पांच अक्टूबर: सेना की लंबे समय से की जा रही मांग को मानते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध में शहीद हुए लोगों के परिजन को दी जाने वाली वित्तीय सहायता दो लाख रुपये से बढ़ाकर आठ लाख रुपये करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी। 
  • 10 अक्टूबर: आयकर विभाग के 300 से अधिक अधिकारियों ने कर्नाटक में दो प्रमुख कांग्रेस नेताओं पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर और पूर्व सांसद आर एल जलप्पा के बेटे जे राजेंद्र के परिसरों पर छापा मारा। 
  • 11 अक्टूबर: दिल्ली पुलिस ने रेलीगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) की निधि में हेराफेरी और 2,397 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के आरोप में फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रोमोटर मलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। 
  • 14 अक्टूबर : श्रीनगर: कश्मीर में 72 दिन के प्रतिबंध के बाद मोबाइल फोन सेवाएं बहाल की गई। हालांकि इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी कायम रही। 

23 अक्टूबर: सरकार ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए 69,000 करोड़ रुपये के पुनरुद्धार पैकेज की मंजूरी दी जिसमें घाटे में चल रही दोनों कंपनियों का विलय करना, उनकी संपत्तियों का मुद्रीकरण करना और कर्मचारियों को वीआरएस देना शामिल है ताकि दोनों कपंनियों को दो साल में लाभ में लाया जा सकें। 
 

नवंबर 

  • दो नवंबर: दिल्ली के तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प में कम से कम 20 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गए। 
  • आठ नवंबर: सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली और उन्हें सीआरपीएफ द्वारा जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने का ऐलान किया। 
  • नौ नवंबर: वर्षों पुराने विवाद का समाधान करते हुए उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या मामले में ऐतिहासिक फैसला दिया और विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने का निर्णय दिया। साथ ही शहर में पांच एकड़ जमीन मस्जिद बनाने के लिए देने का भी आदेश दिया। 
  • 10 नवंबर : आदर्श आचार संहिता लागू करने और 1990 के दशक में उग्र चुनाव सुधार करने वाले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन का 86 की उम्र में निधन। 
  • 13 नवंबर : दो हफ्तों तक चले आंदोलनों के बाद जेएनयू ने बढ़ा हुआ छात्रावास शुल्क बीपीएल छात्रों के लिए आंशिक रूप से वापस लेने का फैसला किया। 
     

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!